साल में एक बार इस ख़ास जगह पर क्यों पहुंचते हैं 150 से ज्यादा सांप

0

भोपाल। जंगलों में सांप होना आम बात है, लेकिन मप्र की राजधानी से लगे बुधनी के जंगलों में हाइवे से महज 200 मीटर की दूरी पर एक ही जगह पर सैकड़ों जहरीले सांप फन फैलाए दिखें, तो शरीर में सिहरन भी पैदा हो जाएगी और बेहद डर भी लगेगा। एक ही पेड़ पर बैठे इन सांपों में से ज्यादातर सांप इतने जहरीले हैं कि यदि काट लें तो अस्पताल पहुंचने का मौका भी न मिले।
सलीम हर महीने सैकड़ाें सांप जंगल में छोड़ते हैं।

आप सोच रहे होंगे कि एक साथ इतने सारे सांप यहां कैसे आए? वन विभाग की टीम ने पिछले दिनों करीब 150 सांप बुधनी के जंगल में छोड़े हैं। हर साल नागपंचमी के बाद सर्प विशेषज्ञ सलीम अपनी टीम के साथ इन सापों को यहां लाकर छोड़ते हैं। सलीम पिछले तीस सालों में लगभग ढाई लाख से ज्यादा जहरीले सापों को जंगल में छोड़ चुके हैं। इनमें से कुछ सांप सीएम हाउस और राजभवन से भी पकड़े गए हैं।
इनमें जहरीले सांपों के साथ-साथ घोड़ा पछाड़ और पानी वाले सांप भी शामिल हैं। बारिश के मौसम में भोपाल में जिन घरों से सांप निकलते हैं, उन्हें पकड़ने के लिए सर्प विशेषज्ञ सलीम को बुलाया जाता है। सलीम सांप पकड़ कर लाते हैं और घर में रख लेते हैं। उन विषधरों की ख़ातिरदारी भी करते हैं। जब संख्या ज्यादा हो जाती है, तो उन्हें बुधनी के जंगलों में जाकर छोड़ दिया जाता है। आजाद होते ही कोई सांप पेड़ पर चढ़कर बैठ जाता है, तो कोई पत्थरों के नीचे अपनी जगह तलाश लेता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.