ऐसे मिठाई को बनते देखा तो खाने से कर लेंगे तौबा

0
ग्वालियर. शुक्रवार को एडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो मिठाई कारोबारियों पर खराब और मिलावटी मिठाई बेचने के आरोप तय होने के बाद दो-दो लाख रुपए का जुर्माना किया है। भास्कर ने तत्काल इसके बाद शहर की कुछ मिठाई दुकानों पर स्टिंग किया तो पाया कि शहर के लगभग सभी दुकानदार ऐसा ही कर रहे हैं।



खराबा मिठाई दिखाता अधिकारी। गुलाब जामुन, रसगुल्ला, गुजिया आैर इमरती की चाशनी थी काली। (ऊपर दांए तरफ इन्सेट में) मिल्क केक में लगा था फंगस।



न साफ-सफाई न रॉ मटेरियल पर ध्यान
महंगी से महंगी मिठाइयां जिन्हें आप स्वादिष्ट समझकर खरीदते हैं, उन्हें जिस जगह पर बनाया जाता है, वहां न तो साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है न ही रॉ मटेरियल की गुणवत्ता पर।
शुक्रवार को दैनिक भास्कर की टीम ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को साथ लेकर शहर के कई मिष्ठान भंडारों पर जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। इन भंडारों में ठोस हो चुकी काजू की बरफी स्टोर में छिपाकर रखी मिली। गुलाब जामुन, रसगुल्ला, गुजिया आैर इमरती की चाशनी पड़ चुकी थी काली। मिल्क केक में फंगस लगा हुआ था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.