अब सरकार देगी आपको नौकरी..

0
बेरोजगारी भारत की बड़ी समस्याओं में से एक है। आज डिग्रीधारी युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं। सरकारी छोड़िए, प्राइवेट नौकरी पाने के लिए भी युवाओं को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। भारत के बेरोजगार युवाओं की परेशानी के लिए सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है।  
इस पोर्टल को शुरू करने के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि भारत के बेरोजगार युवाओं को एक ही जगह पर नौकरियों से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध हो जाए। सरकारी ही नहीं, प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां भी उन्हें इस पोर्टल पर मिल जाएं। इस पोर्टल की शुरुआत डिजिटल इंडिया के अंतर्गत की गई है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन के दौरान पोर्टल लांच किया था। इस पोर्टल पर युवा जॉब्स के अलावा विशेषज्ञों से करियर काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिकों से मुफ्त में सलाह ले पाएंगे। 
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 956 रोजगार कार्यालय हैं, जहां 4 करोड़ 47 लाख लोग रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 2 करोड़ 68 लाख से ज्यादा लोग 29 साल से कम उम्र के हैं। इस पोर्टल का प्रारम्भिक लक्ष्य ऐसे ही लोगों को पोर्टल पर लाना और उन्हें रोजगार मुहैया करवाना है। रोजगार कार्यालायों से जुड़ी 9 लाख संस्थाओं और कंपनियों को भी पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

सरकार ने पहले चरण में देश के 100 रोजगार कार्यालयों के आधुनिकीकरण का निर्णय किया है। आधुनिकीकरण के लिए 190 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। ये रोजगार कार्यालय अब काउंसलिंग सेंटर्स का भी काम करेंगे
नहीं लगेगी फीस : देखने में आया है कि कई जॉब्स पोर्टल उम्मीदवारों से नौकरी के बहाने फीस की वसूली करते हैं,लेकिन नेशनल सर्विस पोर्टल पर उम्मीदवार से किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। सरकारी/ प्राइवेट नौकरी के लिए आवेदन के साथ इस पोर्टल पर करियर काउंसलिंग, एप्टिट्‍यूट अससेमेंट, जॉब मैचिंग, शैक्षिक संस्थानों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी, ट्रेनिंग, स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रोवाइड की जाएगी। 
AdTech Ad
सरकारी विभागों की नौकरियां : केंद्र सरकार ने सरकारी विभागों को रोजगार सूचनाओं को इस पोर्टल पर शेयर करने को कहा है। अब किसी सरकारी विभाग में कोई ‍नई भर्ती निकलती है तो उसकी सूचना युवाओं को इस पोर्टल पर प्राप्त हो जाएगी। 
 
दिनों दिन बढ़ रही है संख्या : नेशनल सर्विस पोर्टल पर 1031 करियर केंद्र, 20407548 पंजीकृत नौकरी आवेदक, 129 करियर सलाहकार, करियर निर्माण पाठ्यक्रमों के साथ 23936 कौशल प्रदाता और 53 सेक्टर्स में 1684 नियोक्ता रजिस्टर हो चुके हैं।
आधार कार्ड से कर सकते हैं लिंक : बेरोजगार युवा हों या फिर नौकरी देने वाली कंपनियां, सभी को नेशनल सर्विस पोर्टल का उपयोग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक रहेगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए श्रम मंत्रालय किसी तरह की फीस नहीं लेगा। 
 
आधार कार्ड जरूरी : फ्री रजिस्ट्रेशन के कारण फेक आईडी न बन पाएं, इसके लिए श्रम मंत्रालय ने सरकारी दस्तावेजों को अनिवार्य किया है। उदाहरण के लिए अगर आप नौकरी पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो आपको आधार कार्ड नंबर को लिंक करना जरूरी है। एंप्लायर अथवाट्रेनिंग इंस्ट्टीयूट की तरह रजिस्ट्रेशन के लिए सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट और कंपनी एक्ट के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज श्रम मंत्रालय में जमा कराने होंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.