सिर दर्द में दवा न खाना हो तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

0

सिर दर्द में दवा न खाना हो तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खे










































सिर दर्द में दवा न खाना हो तो अपना सकते हैं ये घरेलू नुस्खेसिर दर्द एक कॉमन प्रॉब्लम है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे आंखों की समस्या, अपच, कब्ज, लू लगना, अनियमित मासिक धर्म, साइनस, आंत में कृमि, बुखार, रजोनिवृत्ति, निरंतर चिंता, मानसिक तनाव, देर रात तक जागना, अनिद्रा, दुखी रहना, तेज धूप में घूमना, एकरसता, कमजोरी, शराब, तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन आदि। ऐसे में ज्यादा पेन किलर खाने पर रिएक्शन का डर बना रहता है। इसलिए यदि आप भी सिरदर्द से परेशान हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं सिर दर्द से तुरंत राहत दिलाने वाले कुछ घरेलू नुस्खे....

1. लौंग में थोड़ा नमक मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को एक बोतल में भरकर रख लें, जब भी सिर दर्द हो इस चूर्ण मेें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर सिर पर लगाएं। सिर दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।

2. एक गिलास गर्म पानी में आधे नींबू का रस डालकर पिएं। गैस के कारण हो रहा सिर दर्द दूर हो जाएगा।

3. युकेलिप्टस के तेल से सिर पर मसाज करें। इससे सिर दर्द में आराम मिलता है।

4. यदि आप बार-बार होने वाले सिर दर्द से परेशान हैं तो रोजाना एक गिलास गाय का दूध पिएं, राहत मिलेगी।
5. दालचीनी को पीसकर पाउडर बनाकर रख लें। जब भी सिर दर्द हो दालचीनी के पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को सिर पर लगाएं, सिर दर्द से निजात मिलेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.