घाव को जल्दी ठीक करने के घरेलु तरीके

0
जब बॉडी पर कोई घाव होता है तो शरीर उसे तुरंत ही ठीक करने की प्रक्रिया मे लग जाता है। रोजमर्रा के जीवन में छोटी-मोटी चोट किसी को भी लग सकती है। यदि आपकी स्किन कट या छिल गई है, तो उस घाव को यूं ही खुला न छोड़ कर उस पर मरहम लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिनका उपयोग करके आप छोटे-मोटे घावों को जल्दी से ठीक किया जा सकता है।
1. हल्दी
हल्दी एक एंटीसेप्टिक है जो इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। जहां भी कट गया हो वहां पर तुरंत ही हल्दी पाउडर लगाएं। घाव जल्दी ठीक हो जाएगा।

2. ​शहद
यदि त्वचा छिल गई है या उस पर घाव बन गया है तो, त्वचा को तुरंत ही साफ पानी से धो कर उस पर शहद का थोड़ा सा लेप लगाएं। त्वचा पर सूजन भी आ गई होगी तो वह भी शहद लगाने से चली जाएगी
3. लेवेंडर
यह हर्ब घाव को और ज्यादाबढ़ने से रोकता है और फंगल इंफेक्शन को दूर भगाता है।
4. टी ट्री ऑइल
यह एक बहुत अच्छी एंटीबायोटिक दवा है, जो कि घाव को बड़ी जल्दी सही कर देता है।
5. एलोवेरा
कटे और छिले को तुरंत ठीक करना हो तो, उस पर एलोवेरा का रस लगाएं। घाव जल्दी भर जाएगा ।
6. सिरका
सिरका भले ही कटी त्वचा पर लगाने से जलता है, लेकिन यह घाव को भरने में बिल्कुल भी समय नहीं लेता। इसकी एक बूंद रूई पर डाल कर घाव पर लगाइए। घाव जल्दी ठीक हो जाएगा।
7. चीनी
चीनी घाव से रिस रहे पानी को जल्दी से सोख लेती है और इंफेक्शन को दूर रखती है।
8. टी बैग
यदि घाव में से खून बह रहा हो तो उस पर टी बैग लगा लें। इससे घाव जल्दी भर जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.