मूंग दाल से बनाइये स्‍क्रब (MAKE SCRUB FROM MUNG BEANS)

0

जब बात त्‍वचा की देखभाल से जुड़ी हुई होती है, तब हम ज्‍यादातर घरेलू और प्राकृतिक चीज़ों को ही इस्‍तमाल करने में भलाई समझते हैं। यह न केवल त्‍वचा के लिए अच्‍छी और सेफ होती हैं, बल्कि हमारे पैसे भी बचाती हैं। आज बाजार में हजारों तरह की क्रीम और लोशन उपलब्‍ध हैं, पर क्‍या कोई जरुरी है कि हम हर क्रीम और लोशन पर भरोसा कर लें। अगर आप बाजारु लोशन-क्रीम से बचना चाहती हैं, तो किचन में रखी मूंग दाल को अपनाइये। जी हां, गर्मियों के मौसम में त्‍वचा को स्‍क्रब करना बहुत जरुरी हो जाता है इसलिए मूंग दाल का स्‍क्रब जरुर लगाएं। आइये जानते हैं इसके बारे में और जानकारी-
ऐसे करें प्रयोग-
1. यह मूंग दाल स्‍क्रब संवेदनशील त्‍वचा के लिए बहुत उपयोगी है। मूंग दाल को अच्‍छे से पीस कर पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिला कर अपनी गर्दन और चेहरे पर लगा लें। जब यह सूख जाए तब इसको कॉटन से रगड़ कर छुडा लें और फिर नहा लें।
2. आप चाहें तो मूंग दल के मिश्रण को घर के बने घी में मिला कर अपने शरीर पर मसाज कर सकती हैं। दाल के मिश्रण को नीचे से ऊपर की ओर पर मसाज करें। घी को त्‍वचा में लगाने से वह मुलायम और चमकदार बनती हैं, वहीं पर दाल से डेड स्‍किन साफ हो जाती है।
3. अगर आपको लगता है कि इसकी महक आपसे सही नहीं जाएगी तो, मिश्रण में थोड़े गुलाब की पंखुडि़यां या फिर तुलसी की पत्‍तियों को पीस कर मिला दें। जब आप इस बॉडी स्‍क्रब को शरीर पर लगाएगीं तो आपकी त्‍वचा निखर जाएगी और उसमें से सुंगध आने लगेगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.