वजन घटाना है तो नाश्ते में रोज लें दलिया (TAKE OATMEAL IN BREAKFAST EVERYDAY TO LOOSE WEIGHT)

0
 
दलिया में भरपूर पोषक तत्‍व होते हैं जो स्‍वास्‍थ्‍य को बनाएं रखते है, शरीर के कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करते हैं, हार्ट के कार्यो में सुधार लाते है और बॉडी के मेटाबोल्जिम को फिट रखते हैं। सबसे बड़ी बात कि दलिया खाने से अतिरिक्‍त वजन भी कम होता है। आजकल मार्केट में दलिया के पैकेट आते है जिन्‍हे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
दलिया में घुलनशील और अघुलशील फाइबर होते हैं। शरीर में उच्‍च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है और ब्‍लड़ सुगर बढ़ता है। साथ ही साथ, दलिया के सेवन से पेट भर जाता है और लम्‍बे समय तक भूख नहीं लगती है. अगर आप हर वक्‍त कुछ - कुछ खाने के आदी है तो दलिया का सेवन सुबह अवश्‍य करें। इसकी हाई फाइबर डाइट आपको हेल्‍दी बनाएगी और आपके दिल को दुरूस्‍त रखेगी।

दलिया शरीर को सबसे ज्‍यादा एनर्जी प्रदान करता है। यह बॉडी को बूस्‍ट कर देता है। अगर आप हर दिन एक कटोरी दलिया का सेवन करें तो पूरा दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी। शरीर में हाई एनर्जी होने से मेटाबोल्जिम सिस्‍टम भी बढिया रहता है। यही कारण है कि सुबह के समय दलिया के सेवन पर जोर दिया जाता है।
दलिया में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते है जो शरीर से विषैले तत्‍वों को निकाल देते है और शरीर में स्‍फूर्ति लाते है. इसके सेवन से शरीर में अनावश्‍यक तत्‍वों में भी कमी आती है और शरीर के सभी कार्य सुचारू रूप से चलते है। हाई - एंटी ऑक्‍सीडेंट की वजह से मेटाबोल्जिम सिस्‍टम भी ठीक रहता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.