2011 विश्व कप की जीत का सबसे बड़ा हीरो कर सकता हैं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी

0

2011 विश्व कप की जीत का सबसे बड़ा हीरो कर सकता हैं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच अगले साल 15 जनवरी से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज शुरू होने वाली हैं. जिसके लिए इंग्लैंड की वनडे टीम का ऐलान बहुत पहले ही किया जा चूका हैं जबकि भारतीय टीम का चयन होना अभी बाकी हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर पहले ही आ चुकी हैं. टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के कारण एकदिवसीय टीम से बाहर हो चुके हैं.

यह भी पढ़े :
भारतीय टीम में वापसी को लेकर बेताब आशीष नेहरा
मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे 37 वर्षीय दिल्ली के तेज गेंदबाज़ आशीष नेहरा की टीम में वापसी के अवसर काफी बढ़ गये हैं.
आशीष नेहरा ने अपना आखिरी वनडे मैच 2011 के एकदिवसीय विश्व कप में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था. पाकिस्तान के विरुद्ध मोहाली में मैदान पर खेला गया वह मैच सेमी फाइनल मैच था. जिसमे आशीष नेहरा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 बड़े विकेट हासिल किए थे.
यह भी देखे : गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ इस हाल में दिखे विराट, कैमरे के सामने कुछ ऐसा था रिएक्शन

आशीष नेहरा ने वनडे टीम से चोटिल होने के बाद इसी वर्ष देश के लिए टी ट्वेंटी मैचों से टीम में शानदार वापसी की थी. आशीष नेहरा ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, एशिया कप और वर्ल्ड टी ट्वेंटी में भारतीय टीम के लिए लाजवाब गेंदबाज़ी की थी, लेकिन आईपीएल में चोटिल होने के बाद वो एक भी अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पायें हैं.
आशीष नेहरा अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और देश को अपनी सेवाएँ देने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं. कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में आशीष नेहरा ने कहा भी था, कि “टीम इंडिया के लिए मैं टी-20 मैच और वनडे खेलने के लिए तैयार हूँ.”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.