लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने की साल 2016 के टॉप 20 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा, टॉप 20 में चार भारतीय शामिल
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधारिक तौर पर साल 2016 के टॉप खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी हैं. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने इन खिलाड़ियों के नाम का
ऐलान शनिवार 24 दिसम्बर को किया.
लॉर्ड्स ने एक विडियो के जरिये इन 20 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की तरफ से साल 2016 में लाजवाब और शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों को चुना हैं.
यह भी पढ़े : क्या आपने देखा गीता फोगट की बायोपिक दंगल में भी है वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़
लॉर्ड्स ने टॉप 20 खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज़ विराट कोहली को चुना हैं. विराट कोहली ने पुरे साल अपने बल्ले का करिश्मा दिखाया हैं. कोहली ने एकदिवसीय, टी ट्वेंटी और टेस्ट क्रिकेट सभी प्रारूपों में देश के लिए रन बनाये हैं.
यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भी सर्वाधिक 655 रन बनाये थे और मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब जीतने में सफल रहे थे.
यह भी पढ़े : U-19 एशिया कप जीतने वाली युवा टीम को विराट कोहली ने दी बधाई
इंग्लैंड की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो, जिन्होंने इस वर्ष में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं उनको भी इस लिस्ट में शामिल किया गया हैं. आईसीसी द्वारा क्रिकेटर ऑफ द इयर का अवार्ड जीतने वाले भारत के ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन को लॉर्ड्स ने साल का सबसे बढ़िया गेंदबाज़ घोषित किया हैं, जबकि श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ रंगना हेराथ जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध घरेलू श्रृंखला में लाजवाब प्रदर्शन करते हुए विकेटो का अम्बार लगाया था, उनको भी टॉप 20 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया हैं.
यह भी पढ़े : धोनी और अश्विन के बीच अब भी जारी है आपसी मनमुटाव, यह है सबूत
लॉर्ड्स के टॉप 20 खिलाड़ियों की सूचि में चार भारतीय, तीन पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं. आइये डालते हैं एक नज़र लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की टॉप 20 खिलाड़ियों की एक सूची पर-
विराट कोहली, जॉनी बेयरस्टो, रविचंद्रन अश्विन, रंगना हेराथ, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाड़ा, जो रूट,क्विंटन डी कॉक, मिचेल स्टार्क, बेन स्टोक्स, मिस्बाह उल हक, डेविड वार्नर, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, यासिर शाह, मार्लोन सैम्युल्स, कुशाल मेंडिस, चेतेश्वर पुजारा, इमरान ताहिर, शाकिब अल हसन.

